तारों की टिमटिमाहट का दौर थम गया है अब
चाँद का भी देखिये चेहरा उतर गया है अब
होठों पे रख ली उंगलिया जज्बातों को दफन कर दिया
लोग मुझे कहने लगे ये पागल सुधर गया है अब
जख्म है मेरे माथे पर मेरी हस्ती लहू लुहान है
बेबसी ये की इल्जाम भी मेरे ही सर गया है अब
तू मुझसे जुदा है तो क्या मैं तो तेरे साथ हूँ
आइना देख दीवाना तेरा आँखों में उतर गया है अब
क्यूँ मैंने गले लगाया सबको क्यूँ न जाना अपना पराया
ख़ुशी की तलाश में देखिये गम मेरे ही घर गया है अब
मैं जिऊँगा भी तो अब किस उम्मीद के सहारे
एक जख्म में मेरी जान थी वो भी भर गया अब
कभी तेरे गम ने कभी वक्त की गर्दिशों इस कदर घेरा उसे
जो बात बात पे हँसता था वो "तोमर" मर गया है अब
डॉ विकास तोमर

26 sept 2010

vandanaa
Oct 27
vandanaa 
sach kahu, toh mujhe ye rachna samajh nahi aayi...
rachna padkar aisa laga ....shayad aap bht pareshaan hai,ya aapke saat koi ghatna ghati hai.....tabhi aapne....upmaaoo ko bhi badal diya....
well,explain it.....if u don't mind....

.jpg)
.jpg)
wow vikas sir its very very nice..........
ReplyDelete