तुम जो रूठे हो तो मुझे भी कोई मनाता नहीं है
अब कोई अपना कहकर गले से लगाता नहीं है
हवाओं के चलने से सूखे पत्ते जरूर खडकते हैं
और कोई इन गलियों में आता जाता नहीं है
वक्त की बारिशों मे सब कच्चे रंग धुल गये
अब किसी से मेरा कोई रिश्ता नाता नहीं है
रास्ते जिन्दगी के बहुत दुश्वार संभल कर चलो तोमर
अब गिरतों को हाथ देकर कोई उठाता नहीं है
.jpg)
No comments:
Post a Comment